हजारीबागः नगर निगम क्षेत्र में उपायुक्त ने किया संपूर्ण लॉकडाउन

हजारीबाग जिले के नगर निगम क्षेत्र में डीसी की आदेश से संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक सप्ताह तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। जिला में बढ़ती कोरोना मरीजों की तदाद को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। आपको बता दे कि राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या लगभग 4000 के पार कर चुकी है।

आपको बता दें कि हजारीबाग जिले में कोरोना मरीजों की संख्या कुल संख्या 207 हैं, जिसमें 169 लोग स्वस्थ हो चूके हैं और तीन लोगों की अबतक मौत हाे चुकी है। 38 अभी कोरोना एक्टिव केस हैं। मिली जानकारी के अनुसारहजारीबाग डीसी के चचेरे भाई भी पॉजिटिव मिले हैं। जबकि डीसी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

सोमवार देर रात हजारीबाग के उपायुक्त ने बताया कि मेरे सरकारी आवास और समाहरणालय कार्यालय में कार्यरत दर्जनभर स्टाफ समेत मेरी एक वर्षीय पुत्री में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। साथ ही मेरी और मेरे परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर एतिहातन समाहरणालय के कार्यालय अगले तीन दिन तक बंद कर सेनिटाइजेशन का कार्य कराया जाएगा एवं दैनिक कार्यों का संपादन ऑनलाइन किया जाएगा।

बढ़ रही है कोरोना मरीजों की संख्या

वहीं राज्य में अभी कोरोना एक्टिव केस लगभग 1600 के पार है और कोरोना से सफल इलाज कराकर 23 सौ से ज्यादा लोग घर जा चूके हैं। कोरोना से मरने वाले की संख्या लगभग 33 तक पहुंच गई है।राज्य में कोरोना संक्रमण का सिलसिला थम नहीं रहा और अब राज्य के कोविड अस्पतालों में गिनती के ही बेड बचे हैं। डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटलों में एक-दो दिनों में ही बेड फुल हो जाएंगे। इसके बाद गंभीर कोरोना मरीजों के लिए इन सेंटरों में बेड खाली नहीं रहेंगे।

डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल बनाया गया

ऐसी स्थिति में मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में भेजने की तैयारी है। साथ ही कम गंभीर मरीजों को जिलों में बनाए गए कोविड हेल्थ सेंटर और कोविड केयर सेंटर में रखा जाएगा। गंभीर होने पर ही कोविड हॉस्पिटल में लाया जाएगा। राज्य में गंभीर कोरोना मरीजों के लिए विभिन्न जिलों में 1900 बेड बनाए गए हैं। इसमें करीब 400 बेड आईसीयू के हैं। जबकि 13 जुलाई तक 1627 एक्टिव मरीज हो गए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रिम्स को स्टेट इंटीग्रेटेड कोविड सेंटर बनाया गया है। इसके अलावा कई जिलों को जोड़कर डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल बनाया गया है।

कोविड हेल्थ सेंटर में 2148 बेड तथा कोविड केयर सेंटर में 4057 बेड बनाए गए हैं। राजधानी में बढ़ाए गए 90 बेड रांची के पारस हॉस्पिटल में 50 बेड अभी सुरक्षित हैं। डोरंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 60 बेड बनाए गए हैं। वहीं सीएचसी रातू, कांके एवं पिठोरिया में भी 10-10 बेड बनाए जा रहे हैं। इनमें सामान्य मरीजों का ही उपचार होगा।

 राज्य के सभी 24 जिलों में पहुंच चुका है कोरोना संक्रमण

कोरोनावायरस का संक्रमण राज्य के सभी 24 जिलों तक पहुंच चुका है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3963 है। इनमें बोकारो के 88, चतरा के 120, देवघर के 85, धनबाद के 294, दुमका के 18, पूर्वी सिंहभूम के 676, गढ़वा के 150, गिरिडीह के 127, गोड्डा के 23, गुमला के 130, हजारीबाग के 305, जामताड़ा के 33, खूंटी के 35, कोडरमा के 282, लातेहार के 85, लोहरदगा के 104, पाकुड़ के 93, पलामू के 94, रामगढ़ के 191, रांची के 428, साहेबगंज के 43, सरायकेला के 104, सिमडेगा के 368 और पश्चिमी सिंहभूम के 96 मरीज शामिल हैं।