रांचीः कोरोना संक्रमित मरीज की संख्या 22 सौ के पार
- By admin --
- 26 Jun 2020 --
- comments are disable
झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है। गुरुवार को भी राज्य के विभिन्न जिलों में 42 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2261 हो गयी है।
वहीं राज्य में अब तक 1605 संक्रमित स्वास्थ्य होकर घर वापस लौट चुके है, वहीं 644 संक्रमितों का इलाज राज्य के विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में आज एक ओर जहां 42 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले, वहीं 30 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गये। राज्य में आज सबसे अधिक 8 कोरोना संक्रमित मरीज गिरिडीह जिले में मिले।
जबकि पूर्वी सिंहभूम में 6, गुमला, कोडरमा व हजारीबाग में 5-5, देवघर में 4, खूंटी में 3, रांची व सिमडेगा में 2-2 और बोकारो तथा पाकुड़ में 1-1 नये कोरोना संक्रमित मिले। वहीं पूर्वी सिंहभूम में 16 संक्रमित स्वस्थ होकर घर वापस लौट गये, जबकि गढ़वा में 11, रांची, सरायकेला और सिमडेगा में भी 1-1 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। इसके साथ ही राज्य में अब रिकवरी प्रतिशत बढ़कर 70.98 हो गया है, वहीं मृत्यु दर 0.53 है। जो राज्य राष्ट्रीय औसत से बेहतर है।