झारखंड के कई इलाकों में वर्फबारी…..शिमला जैसा दिखा नजारा !

रांची। झारखंड के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि हुई। इसमें कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साथ ही साथ कई इलाकों में खेतों में लगी सब्जियों को भारी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनवुसार प्श्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। अमूमन हर साल इस समय इस तरह से मौसम में बदलाव आता है, लेकिन इस बार पूरे देश में मौसम के बदलाव का असर दिखाई पड़ रहा है।

राजधानी रांची से सटे कांके और बोड़या इलाके में भारी वर्फबारी का नजारा भी देखने को मिला है। हालांकि किसानों के लिए इस तरह की वर्फबारी होने से नुकसान की आशंका है, लेकिन माना जा रहा है कि मौसम में बदलाव का असर होता रहा है। मौसम विज्ञान से जुड़े जानकारों का कहना है कि दो से तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इसमें कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।