रांची। अनहोनी को होनी कर दे… नाम है जिसका धोनी…….
- By rakesh --
- 08 Dec 2020 --
- comments are disable
रांची। अनहोनी को होनी कर दे…. इसी स्लोगन से जाने जानेवाले रांची के लाल अब एक और अनहोनी को होनी करने की दिशा में कार्य करने में लगे हैं। जी हां आप सही समझ रहे हैं, वह रांची का लाल है धोनी… यानि कि महेन्द्र सिंह धोनी और फिर आप माही के नाम से भी जानते हैं…
क्रिकेट के दुनिया के बेताज बादशाहों में से एक महेन्द्र सिंह धोनी अक्सर कुछ ना कुछ नया कर अपने चहेतों के सामने मिसाल कायम करने से पीछे नहीं रहते हैं…… चाहे मैच के आखिरी गेंद पर हेलीकॉप्टर शॉट मारकर मैच जीताने की बात हो…. या फिर हजारो फीट उपर से हवाई जंप लगाने की…….. या फिर सीमा पर जाकर सेना के बीच खुद को सेना की तैयार करने की………हर समय धोनी आगे ही दिखाई पड़ते रहे हैं।
अब जब पूरा देश किसानों के आदोलन से जूझ रहा है…….. वहीं महेन्द्र सिंह धोनी किसानी कर एक नया मिसाल कायम करने में लगे हैं। अपने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास के बाद रांची के राजकुमार महेन्द्र सिंह धोनी ने एक फार्म हाउस तैयार किया है….. जहां वे अब मल्टीपल तरीके से खेती करना शुरू कर दिया है। …..इस फार्म हाउस की खासियत है कि जहां हरी सब्जियों की खेती की जा रही है…… वहीं मुर्गी पालन की भी योजना है… सिर्फ मुर्गी नहीं…. कड़कनाथ मुर्गा भी…
धोनी अपने फार्म हाउस में फ्रांस की नस्लों की गायों को भी पालने की तैयारी में है….. इसके लिए फार्म हाउस की कुछ इसी तरह से तैयार किया जा रहा है,…. जिससे खेती के साथ साथ पशुपालन भी किया जा सके। अब जब धोनी कुछ नया कर रहे हैं तो इस फार्म हाउस को लोग देखने भी पहुच रहे हैं।
तो हर बार की तरह एक बार फिर धोनी ने अपने चहेतों को सरप्राइज किया है…., वह भी किसानी के साथ जुड़कर…… अब देखना है कि अपने इस किसानी में भी वह किस तरह के रिकॉर्ड बनाकर अपनी काबलियत को साबित कर पाते हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट सबरंग समाचार रांची।