चेतक’ को धौनी के कुत्ते लिली को हुआ प्यार, सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो !
- By rakesh --
- 05 May 2021 --
- comments are disable
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को कार और बाइक की सवारी का जलवा देश भर सुर्खिया बटोरी , दो दिन पहले धौनी की पत्नी साक्षी सिंह ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया है. साक्षी ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर करते हुए ‘चेतक’ का परिचय करवाया है. लेकिन अब वह ‘चेतक’ की सवारी करने की सोच रहे हैं. ‘चेतक’ उनके घोड़े का नाम है. यह नया मेहमान हाल ही में उनके घर आया है.एमएस धोनी की पत्नी साक्षी सिंह ने सोशल मीडिया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने घर में एक नए मेहमान की झलक दिखायी है.
साक्षी ने उस पोस्ट में लिखा कि चेतक आपका घर में स्वागत है. आप एक सच्चे जेंटलमैन हैं, जब आपने लिली (कुत्ता) से मुलाकात की. हम आपको अपने परिवार में खुशी से अपनाते हैं. दरअसल इस वीडियो में ‘चेतक’ धौनी के कुत्ते लिली के साथ खेलता हुआ नजर आया, जिसका वीडियो साक्षी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. बता दें कि धौनी को जानवारों से भी बहुत लगाव है, उन्होंने कई नस्ल के कुत्ते भी पाल रखा है.