रांची। कोरोना काल में हर जरुरतमंदों तक पहुंच रहा है महानगर कांग्रेस
- By rakesh --
- 07 May 2021 --
- comments are disable
रांची। कोरोना महामारी को देखते हुए रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय पांडे ने एक आवश्यक मीटिंग की एवं महानगर टीम को निर्देश दिया कि हर जरूरतमंदों तक हम पहुंच सके और उनकी जितनी भी सेवा हो कर सके। कंट्रोल रूम की टीम ने दीपक ओझा के अगुवाई में आज फिर शहर के बहुत सारे स्लम एरिया का भ्रमण किया एवं नगर आयुक्त को चिट्टी के माध्यम से स्लम एरिया में सेनीटाइजर का छिड़काव हर दिन करने के लिए आग्रह किया एवं सफाई कर्मी जो इस महामारी में भी अपना कर्तव्य निभा रहे हैं और हर घरों से प्रतिदिन कचरा उठा रहे हैं नाली साफ कर रहे हैं ।जो सफाई कर्मी दीदी गली गली घूम कर झाड़ू मारती है उनको भी कोविड-19 किट देना चाहिए ताकि वह भी अपने और अपने परिवार की सेफ्टी कायम रखें। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक ओझा, अजय सिंह, अजय चौधरी, राजीव पांडे, नितिन सिरमौर,माही माही, मौजूद थे।