खलारी: डकरा, खलारी और केडीएच के 9 कामगार कोरोना पॉजिटिव मिले, दशहत

खलारी, डकरा और केडीएच के 9 कामगार कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं. सूचना रविवार देर शाम को एन के प्रबंधन ने दी इससे पूरे खलारी डकरा में दहशत का माहौल है .डकरा और केडीएच परियोजना में कुल 121 लोगों की जांच 3 दिन पहले ली गई थी.

उसी जांच की रिपोर्ट शाम को आई है. एनके एरिया के महाप्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही इसकी जानकारी खलारी सीईओ को दी गयी .

गौरतलब है कि डकरा परियोजना पदाधिकारी की पत्नी की कोरेना से मौत हो चुकी है. सभी कामगार पीओ के समपर्क में आये थे, जिसमें नौ लोग पॉजिटिव पाये गए . सभी लोगो को रांची से आई मेडिकल की टीम ने रांची ले गई.