रांचीः लॉकडाउन में नवजात के लिए महिला ASI ने क्या किया, पढ़िये…
- By admin --
- 15 Jun 2020 --
- comments are disable
covid-19 में लोग एक-दूसरे की मदद करने का कोई भी मौका नहीं चूक रहे हैं। थोड़ी मशक्कत करके भी हर संभव मदद की कोशिश करने लगे है। इस महामारी में पुलिस का मानवता भरा नया चेहरा सामने लाया है।
कुछ ऐसा ही नजारा राजधानी के हटिया स्टेशन पर देखने को मिला, जब भूख से रोते बच्चे की मदद के लिए अपनी ड्यूटी पर तैनात रेल सुरक्षा बल (RPF) की महिला ASI सुशिला बड़ाइक आगे आई।
मिली जानकारी के अनुसार श्रमिक स्पेशल ट्रेन बेंगलोर से गोरखपुर जा रही थी। इसी ट्रेन से जा रही एक महिला यात्री ने अनुरोध किया कि उसका चार माह का पुत्र भूखा है।
उसके लिए दूध की व्यवस्था हो सके तो अच्छा रहेगा। सुशिला बड़ाइक ने तुरंत अपनी स्कूटी उठाई और अपने घर जाकर अपने बच्चे के लिए रखे गए दूध को गर्म किया और जल्दी से स्टेशन पहुंची और उन्होंने महिला को दूध दे दिया।
महिला श्रमिक ने उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। सुशिला बड़ाइक ने बताया कि -“बच्चा बहुत रो रहा था , मैं भी एक मां हूँ, मैं खुद को रोक न सकी। ‘