रांची। DGP ने मुस्लिम समुदाय से की अपील, कहा- घर में पढ़ें ईद की नमाज़

रांची। डीजीपी एमवी राव ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से ईद की नमाज़ अपने घरों में ही अदा करने की अपील की है। एमवी राव ने ट्वीट करते हुए ईद की अग्रिम बधाई दी है। साथ ही कहा है कि ईद हमारे पास जो भी है उसे बांटने और दूसरों की देखभाल करने का दिन है।

DGP ने दिया मुबारकबाद

आपकी इस साल की ईद शानदार हो। मैं आपसे घरों में ही इस खुशी के मौके को मनाने की अपील करता हूं। यह आपको और आपके परिवार को कोविड-19 से बचाता है। दयालु , सर्वशक्तिमान , मानवता को आशीर्वाद दें। रमाज़ान-उल-मुबारक माह के बाद ईद-उल-फित्र के इस मुबारक दिन के सुबह मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह में जमा होकर ईद की नमाज़ अदा करते हैं। लेकिन इस बार कोरोना वायरस और लॉकडाउन के मद्देनजर लोगों को ईद की नमाज़ अपने घरों में ही अदा करनी होगी।

मस्जिदों में लोग इक्कठा ना हो

लॉकडाउन 4.0 के कारण इस बार एक साथ मस्जिदों में इक्कठा होकर नमाज़ पढ़ने की मनाही है। रमाज़ान का पाक महीना अपने अंतिम चरणों में है। रमाज़ान के बाद ही ईद-उल-फित्र का त्योहार आता है, जो इस्लाम धर्म का एक पावन पर्व है। इस साल चांद के दीदार के बाद ईद-उल-फित्र 25 या 26 मई को मनायी जा सकती है। इस दिन लोग नमाज़ अदा कर रोज़े का समापन करते हैं। इस दिन का विशेष महत्व है।