रांची। पुराने विधानसभा में खुुलेगा 30 बेड का कोविड अस्पताल

स्पीकर ने दी मंजूरी

रांची। कोरोना की महामारी से निपटने को लेकर पुराने विधानसभा में 30 बेज का कोविड हॉस्पीटल बनाया जाएगा। इसके लिए विधानसभा के अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो ने दिशानिर्देश दे दिए हैं।  वर्तमान परिवेश में जिस प्रकार से विभिन्न अस्पतालों एवं सरकारी मेडिकल तथा प्राइवेट मेडिकल सेंटर में कोविड-19 रोगियों का इलाज हेतु ऑक्सीजन युक्त बेडो की कमी देखी जा रही है ,को ध्यान में रखते हुए यह दिशा निर्देश जारी किया गया है।

एक सप्ताह में सभा सचिवालय के तीन कर्मीयों  का निधन भी कोविड-19 से हुआ

सभा सचिवालय संयुक्त सचिव  रंजीत कुमार ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य सचिव एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव को माननीय अध्यक्ष का निर्देश से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द पुराने विधानसभा में 30 बेडो का कोविड-19 हेतु ऑक्सीजन युक्त अस्पताल के निर्माण एवं जीवन रक्षण औषधियां उपलब्ध कराए जाने हेतु पत्र लिखा है
विदित हो कि कोविड-19 के संक्रमण का प्रकोप के रोकथाम एवं इलाज हेतु माननीय अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर पूर्व से ही नए झारखंड विधानसभा में कोविड-19 कंट्रोल सेंटर का गठन कर कोविड-19 इलाज एवं रोकथाम हेतु सहायता का कार्य की जा रही है।