नकली दवाओं को साजिश के तहत घटना दी गई अंजाम -बन्ना गुप्ता

रांची।  सदर अस्पताल परिसर के ड्रग एंड फूड कंट्रोल कार्यालय में रखा गया दवा की सैंपल की चोरी के मामले पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह एक संगठित अपराध है, यह एक गंभीर मामला है उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जांच हो रही है… कार्यालय से दवाओं के सैंपल का चोरी होना सुनियोजित साज़िश को दर्शाता है साथ ही उन्होंने कहा कि विभाग के अपर मुख्य सचिव इस मामले को लेकर काफी गंभीर हैं… दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी…..
आपको बता दें कि कोरोना काल में रांची के बाजारों में नकली दवाओं को बड़े पैमाने पर पाया गया… इसकी सूचना मिलने पर ड्रग कंट्रोलर ने छापेमारी करते हुए करीब डेढ़ करोड़ की दवाओं से भरे 8 गोदाम को सील कर दिया था… दवाओं के जप्त नमूने को सदर अस्पताल परिसर के ड्रग एंड फूड कंट्रोल कार्यालय में रखा गया था, लेकिन असली और नकली दवाओं की पहचान से पहले ही शुक्रवार को दवा चोरी हो गई है, मामले को लेकर लो अगर बाजार में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है…