गिरिडीह। मोंगिया स्टील का कोरोना जागरूकता सह होम आइसोलेशन किट वितरण
- By rakesh --
- 24 May 2021 --
- comments are disable
गिरिडीह। हर बार की तरह अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करनेवाली कंपनी मोंगिया स्टील नें कोरोना काल में अपना सामाजिक जिम्मेदारियों को नही भूला है। मोगिया ग्रीन फाउंडेशन की ओर से कोरोना की लड़ाई लड़ने के लिए एक और कार्यकम बनाकर इलाके के लोगों के लिए एक बार फिर राहत देने की पहल कर रहा है।
मोंगिया ग्रीन फाउंडेशन की ओर से कोरोना जागरूकता सह होम आइसोलेशन किट वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। गिरीडीह डीसी राहुल सिन्हा, एसी- विल्सन भेंगरा, एनडीसी डॉ सुदेश कुमार व मोंगिया ग्रुप के चैयरमेन डॉ गुणवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रथ को रवाना किया। यह रथ गिरिडीह के गांव गांव तक पहुंच कर लोगों को कोरोना से बचाओ को लेकर जागरूक करेगी।वहीं कोरोना संक्रमितों को निःशुल्क होम आइसोलेशन किट के माध्यम से कोरोना की प्रिसक्राइब्ड दवाइयाँ,मास्क व सेनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा। इधर मोंगिया ग्रीन फाउंडेशन के चैयरमेन डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया नें कहा कि पूर्व में भी दो-दो ऑक्सीजन सेंटर और कोविड सुविधा केंद्र खोलकर कोरोना संक्रमितों की सहायता का प्रयास किया गया है
वैसे तो मोंगिया स्टील की तरह से लगातार सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाई जाती रही है। लेकिन कोरोना काल में जहां हर कोई अपने में ही परेशान है, वैसे में मोंगिया स्टील की तरफ से किया गया गय प्रयास सचमुच समाज के लिए एक सार्थक कदम है।
ब्यूरो रिपोर्ट सबरंग समाचार।