धनबाद :पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कोरोना टेस्टिंग के लिए लगाया जांच शिविर

धनबाद के पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा बुधवार को पुराना बाजार अग्रसेन भवन में फ्री कोविड-19 टेस्ट का कैंप लगाया गया जिसमें 150 लोगों का टेस्ट कराने का लक्ष्य रखा गया है इसमें दुकानदार सहित आम लोग भी टेस्ट करवा सकते हैं जो पुराना बाजार चेम्बर का एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

जिस तरह से धनबाद जिला प्रशासन कोविड -19 टेस्ट बढ़ाने को लेकर लगातार प्रयास कर रहा है, ऐसे में किसी भी संस्था के द्वारा टेस्ट का फ्री कैंप लगाकर आम लोगों का टेस्ट करवाना काफी सराहनीय है। इससे अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर टेस्ट करवाएंगे जिससे अगर किसी मे कोरोना संक्रमण हो, तो तुरंत उसका इलाज होगा ।

वही पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अजय नारायण लाल ने बताया कि पुराना बाजार चेंबर की तरफ से सदर अस्पताल के डॉक्टर के सहयोग से कोविड-19 का फ्री चेकअप कैंप लगाया गया है जिसमें डेढ़ सौ लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया है।