धनबाद: नर्स ने किया कोविड हॉस्पिटल का उद्घाटन, जांच में तेजी लाने का प्रयास जारी
- By admin --
- 09 Aug 2020 --
- comments are disable
धनबाद जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन काफी सक्रिय और मुस्तैद दिख रहा है । कोविड अस्पताल और जांच बढ़ाने का काम लगातार चल रहा है। इसी कड़ी में निरसा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के भवन पहुंचकर धनबाद जिला उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने पॉलिटेक्निक कॉलेज को कोविड् अस्पताल के रूप में तैयार करवाया।
नर्स के हाथों फीता कटवा कर अस्पताल का हुआ उद्घाटन
हालांकि उपायुक्त द्वारा फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन करना था पर उपायुक्त ने अपने स्थान पर अस्पताल में नव नियुक्त एक नर्स के हाथों फीता कटवा कर अस्पताल का उद्घाटन किया तथा साथ ही मौके पर उपस्थित धनबाद उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने पूरे अस्पताल का सघन निरीक्षण किया।
अस्पताल में 120 बेड
उन्होंने हर सुविधा असुविधा के बारे में निरसा प्रखंड के सीओ एम.एन.मंसूरी तथा बीडीओ विकास राय को निर्देश दिया। वर्तमान में इस covid अस्पताल में 120 बेड लगाकर मरीजों को भर्ती किया जाएगा, पर आगे 300 बेड करने का लक्ष्य उपायुक्त द्वारा सीओ को निर्देश दिया गया है।
उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने बताया कि उक्त अस्पताल में सिर्फ जो हल्के संक्रमित मरीज होंगे, जिनमें कोई विशेष लक्षण कोरोना के नहीं होंगे, सिर्फ वैसे ही मरीजों को यहां पर भर्ती किया जाएगा। बाकी गंभीर कोरोना मरीजों को सेंट्रल अस्पताल धनबाद ही भेजा जाएगा।
और भी कोविड अस्पताल खोलने का होगा प्रयास
नए covid अस्पताल में निरसा, कलियासोल एग्यारकुण्ड तथा गोविंदपुर क्षेत्र के संक्रमित मरीजों को ही यहां एडमिट किया जाएगा। आगे अगर संक्रमण की संख्या अधिक बढ़ती है तो जिले में कई ऐसे covid अस्पताल खोलने की प्रशासन की योजना है।
मौके पर उद्घाटन समारोह में विशेष रुप से निरसा विधानसभा की विधायक अपर्णा सेन गुप्ता मौजूद रहे और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।