लोहरदगा: कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान के लिए रैपिड एंटीजेन टेस्ट
- By admin --
- 02 Aug 2020 --
- comments are disable
लोहरदगा जिला में रविवार को रैपिड एंटीजेन टेस्ट का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बताया गया है कि दो दिनों लोहरदगा सदर अस्पताल का लैब बंद रहने की वजह से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
यह शिविर इमली चौक कुरैशी मोहल्ला, बगड़ू मोड़, सोमार बाजार के पीछे स्थित विद्यालय में, आएशा कच्छी स्कूल में, अग्रवाल धर्मशाला में,गुदरी बाजार में हनुमान मंदिर के समीप, कव्वाली मैदान थाना परिसर के बगल में, शास्त्री चौक लोहरदगा, वार्ड नम्बर-16 के अम्बेडकर नगर व बाल्मीकि नगर में यह विशेष अभियान चलाया जाएगा।
शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी,एएनएम, लैब तकनीशियन और नगर पर्षद के वॉलेंटियर भी मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी कोविड-19 के जिला नोडल पदाधिकारी डॉ शम्भूनाथ चौधरी ने दी. जिलावासियों से अनुरोध है कि वे अपने कंटेन्मेंट जोन में लगने वाले इस शिविर में अवश्य भाग लें। जिन लोगों के लक्षण इस टेस्ट में पॉजिटिव आएंगे, सिर्फ उनलोगों के ही सैम्पल अरटीपीसीआर के माध्यम से टेस्ट के लिए भेजे जाएंगे।
—