रांची; 226 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले,संख्या बढ़कर 9894हुई
- By admin --
- 30 Jul 2020 --
- comments are disable
झारखंड में बुधवार को भी 226 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले, इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 9894 पहुंच गयी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 10.00बजे जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार बुधवार को कोरोना संक्रमित पांच मरीजों की मौत हो गयी। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 99 हो गयी है।
वहीं राज्य में अभी 5734 एक्टिव मरीजों का इलाज विभिन्न कोविड अस्पताल में चल रहा है, जबकि 4061 लोग स्वस्थ होकर घर वापस लौट चुके है। आज 77 लोग स्वस्थ होकर घर वापस लौटे।
राज्य में सबसे अधिक 40 संक्रमित मरीज पूर्वी सिंहभूम जिले से मिले, वहीं पलामू से 34, चतरा से 32, रांची से 27, देवघर में 1, धनबाद में 10, दुमका में 1, गढ़वा में 7, गिरिडीह में 3, गुमला 7, हजारीबाग में 2, जामताड़ा में 2, खूंटी में 4, लातेहार में 3, लोहरदगा में 10, पाकुड़ में 10, सरायकेला में 1 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 18 नये संक्रमित मरीज मिले।
इधर,राज्य में रिकवरी दर घटकर 41.04प्रतिशत पहुंच गया है, वहीं मृत्यु दर 1.00 प्रतिशत हो गया है।