रांची: कोरोना का दुष्प्रभाव, झारखंड हाईकोर्ट 27 जुलाई से 6 अगस्त तक रहेगा बंद

कोविड -19 के बढ़ते दुष्प्रभाव को देखते हुये हाइकोर्ट में अवकाश की घोषणा कर दी गई है । 27 जुलाई से 6 अगस्त तक हाइकोर्ट में अवकाश रहेगा। झारखंड उच्च न्यायालय के महानिबंधक ने इसको लेकर सूचना जारी कर दी है। हाइकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष धीरज कुमार ने उक्‍त जानकारी दी।

रांची में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार और हाईकोर्ट के कर्मचारियों को संक्रमित होने के बाद झारखंड हाईकोर्ट में अवकाश की घोषणा कर दी गई है। हाईकोर्ट में 27 जुलाई से छह अगस्त तक अवकाश रहेगा।

हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट के कर्मचारी कोरोना संक्रमित होने लगे हैं। हाईकोर्ट के अब तक 17 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं और अभी 50 कर्मचारियों की रिपोर्ट नहीं आयी है। संक्रमित होने वालों में सेक्शन ऑफिसर, पीए, ड्राइवर, अर्दली और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। कर्मियों के लगातार संक्रमित होने के कारण प्राय: सभी कर्मचारियों का सैंपल लिया जा रहा है। हाईकोर्ट के कर्मचारियों ने भी दो दिन पहले चीफ जस्टिस को पत्र लिख कुछ दिनों के लिए न्यायिक कार्य स्थगित रखने का आग्रह किया था। कर्मचारियों का कहना था कि कोरोना संक्रमण फैलने के कारण उन्हें जांच के लिए सैंपल देने जाना पड़ रहा है। रिपोर्ट आने तक सभी को होम कोरंटाइन की जरूरत है।