रांची: कोरोना संक्रमित जैप-2 के सब इंस्पेक्टर की मौत,पारस हॉस्पिटल में थे भर्ती

जैप 2 के  सब इंस्पेक्टर  का पारस हॉस्पिटल में देहांत हो गया है वह कोरोना पॉजिटिव थे। 20 जुलाई को पारस हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती किया गया था ।

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने मांग की है कि उनके आश्रितों को 50 लाख  के रूप में मुआवजा दिया जाए या फिर उग्रवादी हिंसा में शहीद होने वाले जवानों को जो लाभ मिलता है वही लाभ कोरोना वारियर्स के मतृक जवान के परिवार को मिले।

पारस हॉस्पिटल में प्रांतीय अध्यक्ष(योगेंद्र सिंह), महामंत्री (अक्षय राम),उपाध्यक्ष (अखिलेश पांडे उपाध्यक्ष अरविंद यादव,संयुक्त सचिव प्रथम(मो०महताब आलम), संगठन सचिव(अजंनी कुमार),एवं प्रक्षेत्रीय मंत्री(धमेन्द्र सिंह)  अस्पताल पहुंच कर मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी।