धनबादः धनबाद में निर्गत पास दिखाना हुआ अनिवार्य, जानिए क्यों

झारखंड में कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से रेस हो चुके हैं। राज्य सरकार के आदेश का पालन करते हुए जिले के उपायुक्त उमा शंकर सिंह एवं एसएसपी अखिलेश बी वरियार ने मंगलवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल के सीमा क्षेत्र मैथन, चिरकुंडा व पंचेत का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीमा पर तैनात सभी पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि दूसरे राज्यों से झारखण्ड में प्रवेश पर उन्हें सरकार द्वारा निर्गत पास दिखाना अनिवार्य होगा। बिना पास के झारखण्ड में प्रवेश नहीं दी जाएगी। चाहे वह साइकिल, मोटरसाइकिल व चार पहिया वाहन में हो।

 उक्त बातें धनबाद जिला उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने सीमा क्षेत्र का निरीक्षण के दौरान कही। सीमा पर सीसीटीवी कैमरा लगा कर हर आने जाने वालों पर नजर रखा जाएगा। निरीक्षण के दौरान एसएसपी अखिलेश बी वारियर,एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाहा, एग्यारकुंड  सहित निरसा क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे।