रांचीः राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 2850 के पार, रिकवरी दर 72.46 प्रतिशत

झारखंड में कोरोना संक्रमित नये मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी राज्य के विभिन्न जिलों से 39 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2854 हो गयी है।

766 संक्रमितों की संख्या

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार की रात 9.00बजे जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 2068 हो गयी है। वहीं 766 संक्रमितों का इलाज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। आज विभिन्न जिलों से 23 संक्रमित स्वस्थ होकर घर वापस लौट गये।

मृत्यु दर 0.70 प्रतिशत

वहीं कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या भी बढ़कर 20 पहुंच गयी है।  राज्य में रिकवरी दर 72.46 प्रतिशत पर पहुंच गया है, जो राष्ट्रीय औसत 60.86 से बेहतर है। वहीं मृत्यु दर 0.70 प्रतिशत है, यह भी राष्ट्रीय औसत 2.82 से बेहतर है।