रांचीः जानिए क्यों... रिम्स पर छाया कोरोना महामारी का साया

रांचीःरिम्स में मचा हडकंप,जानिए क्या है मामला

राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) के कोविड वार्ड में भर्ती एक डेढ़ साल के बच्चे को लेकर उसके परिजन भाग निकले। घटना मंगलवार सुबह की है।

पुलिस बच्चे व परिजनों की तलाश में जुट गई है। बच्चे को 14 जून को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था।

कोरोना रिपोर्ट आने के पहले बच्चे को रिम्स के पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में भर्ती किया गया था। 12 जून को इसे रिम्स में भर्ती करवाया गया था।

चिकित्सकों के अनुसार बच्चे को पेशाब के रास्ते में समस्या है। ये बच्चा धनबाद का रहने वाला है। इस तरह की घटना ने एक बार फिर रिम्स की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।