रांचीः कोरोना संक्रमित दो नये मरीज मिले, संख्या बढ़कर 1030

झारखंड में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या में निरंतर बढ़ती जा रही है। रविवार को जामताड़ा जिले में दो नये कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है, जिसके बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1030 हो गयी है।

राज्य में पिछले 24घंटे में 92 कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है, जिसमें दो नये मरीज जामताड़ा जिले के के मिहिजाम में रविवार को दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।  दोनों मरीजों को मिहिजाम से जामताड़ा स्थित कोविड अस्पताल भेज दिया गया है। बताया गया है कि एक युवक राजस्थान के भरतपुर और  एक बिहार के पटना जिले के मोकामा से अपने घर लौटा था। दोनों को 24 मई से भारत माता मंडप केंद्र स्थित क्वारंटाइन सेंटर  में भर्त्ती कराया गया था।

इधर, राज्य में 473 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है, वहीं राज्य में 550 सक्रिय मरीजों का विभिन्न जिलों के अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि सात कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं पूर्वी सिंहभूम जिला रांची को पछड़ाते हुए कोरोना संक्रमण के मामले में आगे