रांची। लॉकडाउन के बाद खुली रांची यूनिवर्सिटी, 33 फीसदी कर्मचारी से चलेगी कार्य
- By admin --
- 27 May 2020 --
- comments are disable
रांची। लॉकडाउन के कारण सभी स्कूल कॉलेज बंद हैं। लॉकडाउन में पहली बार बुधवार को रांची यूनिवर्सिटी का मुख्यालय खोला गया। जहां ऑफिशियल काम शुरू किया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स नहीं आएंगे। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. अमर कुमार चौधरी ने बताया कि सभी विभागों के प्रमुख को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक मुख्यालय में रहने को कहा गया है। आपको बता दें कि बीते दिनों मुख्यमंत्री ने एलान किया था कि 33 फीसदी कर्मचारी ही सरकारी और गैरसरकारी ऑफिस में काम करेंगे।
कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत सड़क दुर्घटना में
रांची में एक और संक्रमित मिलने के बाद यहां कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 127 हो गई। वहीं राज्य में कोरोना मरीज की कुल संख्या 444 तक पहुंच गई है। आपको बता दे कि कोरोना पॉजिटिव प्रवासी मजदूर की मौत रिम्स में इलाज के दौरान हुई। वह सिकिदरी में हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था। वहीं, बुधवार को लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर लोगों की आवाजाही जारी रही।
प्रवासी मजदूरों का आना जारी
जरूरी काम की वजह से लोग घरों से बाहर निकले। उधर, ट्रेन और ट्रकों के माध्यम से प्रवासी मजदूरों का आना जारी है। वहीं, अब राज्य में दम तोड़ने वाले कोरोना पीड़ितों की संख्या 6 (पू्र्व डीडीसी समेत) हो गई। इसी हादसे में घायल एक और मजदूर की भी मंगलवार को मौत हुई, उसकी रिपोर्ट निगेटिव थी। पॉजिटिव मजदूर का इलाज रिम्स के इमरजेंसी वार्ड में हुआ था। रिम्स निदेशक डॉ. डीके सिंह ने कहा कि घायलों को अटेंड करने वाला स्टाफ पीपीई किट में था। वार्ड को सैनिटाइज किया जा रहा है। इमरजेंसी वार्ड बंद नहीं किया जाएगा।