रांची। तेजी से ठीक हो रहें हैं कोरोना के मरीज,40 के पार मरीज हुए स्वस्थ
- By admin --
- 08 May 2020 --
- comments are disable
रांची। राज्य में तेजी से कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो रहे है, पिछले 17 दिनों से कोरोना संक्रमित मरीजों में से किसी की भी मौत नहीं हुई है। झारखंड में युवा ही सबसे अधिक कोरोना संक्रमित हो रहे है। 87 एक्टिव मरीज़ों में अबतक 45 लोगों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है। सिर्फ तीन लोगों की कोरोना से मौत हुई है.
राज्य की रिकवरी रेट ठीक
झारखण्ड में भले ही कोरोना के मरीज़ लगातार मिल रहे हों लेकिन यहाँ से तेज़ी से लोग ठीक भी हो रहे है। यहां कोरोना से ठीक होने वालों की दर बढ़कर 32 फीसदी हो गयी है। सबसे बड़ी राहत वाली बात यह है कि यहां पिछले 17 दिनों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। झारखंड में अबतक 45 लोग कोरोना को शिकस्त दे चुके है। राज्य में रिकवरी रेट के साथ साथ डबलिंग रेट में भी काफी सुधार आया है। झारखंड में गुरुवार तक कोरोना संक्रमित मरीज़ों का आंकड़ा 127 तक पहुँच गया है जिसमे 87 एक्टिव मरीज़ है और सभी युवा ही है.
आठ हज़ार से ज्यादा लोगों की ली गई
कोरोना जैसी घातक बीमारी का झारखंड में ग्रोथ रेट पिछले सात दिनों में 2.52 फीसदी का है. डबलिंग रेट 27.8 दिन का है, जो देश के डबलिंग रेट से तीन गुना अच्छा है. डेथ रेट 2.4 फीसदी का है. राज्य में कुल 46 कन्टेनमेंट जोन के 72 हज़ार घरों में आठ हज़ार से ज्यादा लोगों सैंपल की जाँच हुई जिसमे मात्र 91 ही कोरोना पॉजिटिव निकले है.