रांची। राज्य में कोरोना नहीं रुकी रफ्तार,मरीजों की संख्या 215 के पार
- By admin --
- 17 May 2020 --
- comments are disable
रांची। राज्य के अब 16 जिले कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें लोहरदगा की नई एंट्री हुई है। रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। नए मरीज की पूरी डिटेल अभी सामने नहीं आ पायी है। इस संबंध में जांच पड़ताल जारी है। वहीं देवघर जिला में एक और कोरोना मरीज मिला है। नए मरीज के मिलने के बाद राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 219 हो गई है।
मजदूरों का आना लगातार जारी
उधर, रविवार को राज्य में मजदूरों का बाहर से आना लगातार जारी है। ट्रेन के अलावा प्रवासी पैदल, बस, ट्रक, साइकिल से झारखंड पहुंच रहे हैं। झारखंड में अब तक दूसरे राज्यों से 85 हजार से ज्यादा प्रवासी लौट चुके हैं। रविवार सुबह धनबाद के तेलमच्चो पुल के पास एक महिला चिलचिलाती धूप में दो बच्चों को कंधे पर बिठाकर गंतव्य की ओर निकली।
भूखे रहने की आई नौबत
इस दौरान महिला के हाथ में सामान का थैला भी दिखा। पूछने पर महिला ने सिर्फ इतना बताया कि हम मजदूर हैं, हमारी मजबूरी है, सरकार क्या कर लेगी। जो करना है खुद करना होगा। महिला ने बताया कि वो तेतुलमारी ईंट भट्ठा में काम करती थी। लॉकडाउन की वजह से राशन और रुपए खत्म हो गए। भूखे रहने की नौबत आई है। इस वजह से वो अपने घर बंगाल के पुरुलिया जा रही है।