रांची। 12 से उपर के बच्चों को भी मिलेगा टीका, झारखंड में टीकाकरण तेज
- By rakesh --
- 15 Mar 2022 --
- comments are disable
बुजुर्गों को भी मिलेगा तीसरा डोज
रांची। कोरोना की महामारी के बीच अब बच्चों के लिए भी एक बड़ खुशखबरी है। देश में अब 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोरोना का टीका दिया जाएगा। इसके साथ साथ 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी तीसरा डोज देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह कार्यक्रम 16 मार्च से शुरू किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में पूरी तैयारी कर ली है। इस तरह से देश में टीकाकरण का कार्य किए जाने से देश में एक नई उपलब्धि भी हांसिल की है।
झारखंड में कई जिलों में 90 प्रतिशत टीका
इधर झारखंड की बात की जाए तो राज्य में टीकाकरण का कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार राज्य के 24 जिलों में से 15 जिले ऐसे हैं जहां 90 प्रतिशत टीकाकरण का कार्य किया जा चुका है। राज्य में इस तरह की उपलब्धि से तमाम लोग सुखद महसूस कर रहे हैं। यही कारण है कि अब छोटे बच्चों के स्कूलों को खोला जा रहा है, जिससे अब बच्चों को स्कूल भेजा जा सके।