गोड्डा। कोरोना के खात्मा के लिए साईकिल से गांव-गांव पहुंच रहें हैं विधायक प्रदीप यादव

कोरोना के खात्मा और वैकिनेशन्स के प्रचार  लिए विधायक प्रदीप यादव ने गोड्डा – पोड़ैयाहाट की 16 किमी साईकल से की यात्रा

 

गोड्डा।  कोरोना काल में राज्य में लोगों को जागरु करने को लेकर कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। लेकिन सूबे के एक विधायक अब कोरोना की महामारी से बचाव के लिए अपने साइकिल से प्रचार पर निकल पड़े हैं। ये विधायक है पोडैयाहाट के प्रदीप यादव। लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से प्रदीप यादव ने गोड्डा से पत्थरगामा तक साइकिल से यात्रा कर लोगों के बीच संदेश दिया।

विधायक प्रदीप यादव अपने इलाके के लोगों को कोरोना की महामारी से बचाव के लिए अनोखे ढंग से प्रचार पर निकल गए हैं। प्रदीप यादव अपनी लक्जरी कार को छोड़- गांग के इलाके में अपनी साइकिल से जाकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं। अपनी साइकिल यात्रा के दौरान प्रदीप यादव जगह-जगह रुककर कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और हाथों को सेनेटाइज करने के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दे रहे हैं। साथ ही विधायक प्रदीप यादव लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे वैक्सिन जरुर लगाएं, इसी से कोरोना को मार भगाया जा सकता है।

वर्तमान में ग्रामीण इलाकों में कोरोना को लेकर लोगोंको जागरुक करना सबसे ज्यादा जरुरी है। ऐसे में विधायक प्रदीप यादव ने जो पहल की है वह काफी अनुकरणीय है। जिसे तमाम जनप्रतिनिधियों को सीख लेने की जरुरत है। जिससे राज्य में कोरोना के चेन को तोड़ा जा सके।