रांची: बच्चे की सांप काटने से मौत, अस्पताल ने शव देने से किया इनकार

 इलाज में लाखों खर्च, पर जान नहीं बच पायी

राजधानी रांची स्थित मेडिका अस्पताल सांप काटने के बाद एक बच्चे को भर्ती कराया गया था, उसके इलाज पर लाखों रुपये खर्च हो गये, लेकिन उसकी जान नहीं बच पायी, वहीं अस्पताल प्रबंधन ने बकाया भुगतान की मांग को लेकर शव देने से मना कर दिया।

मृतक राकेश रंजन के माता – पिता की वर्षों पहले ही मौत हो चुकी है। उनके नाम की इकलौती जमीन भी उनके रिश्तेदारों ने बेचकर पांच लाख जुटाये और पैसे अस्पताल में जमा करवा दिये। मौत के बाद अस्पताल ने 2 लाख 73 हजार रूपये का बकाया बताया और शव देने से इंकार कर दिया। बाद में मामला मीडिया में आने के बाद प्रबंधन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।