रांची: राज्य के चर्चित गैंगस्टर अमन साव की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव

राज्य के चर्चित गैंगस्टर अमन साव की कोरोना जांच रिपोर्ट  पॉजिटिव आयी है। बताया गया है कि रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद जेल जाने से पूर्व हुई जांच में इसकी पुष्टि हुई हैं।

रांची पुलिस ने न्यायालय को जानकारी दी। जिसमें पुलिस ने इस बात को स्पष्ट किया कि अगर कोविड वार्ड में अमन साव को रखा गया, तो वहाँ से भाग भी सकता है। न्यायालय ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से अमन साव को जेल के सेल में रखने का आदेश दिया है। आदेश मिलने के बाद रांची पुलिस ने अमन को सेल में रखा है। उसका इलाज जेल में होगा।