रांची : राज्य में कोरोना के 531 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 18,786 हुई
- By admin --
- 11 Aug 2020 --
- comments are disable
सोमवार को कोरोना के 531 नये मामले मिले हैं, जबकि 11 लोगों की मौत हो चुकी है. सोमवार को नये कोरोना संक्रमितों की संख्या से अधिक ठीक होने वाले की संख्या रही. पिछले 24 घंटे में राज्य में 699 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं.
इस तरह से अब तक राज्य में 9,748 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. सोमवार को ठीक हुए लोगों में से बोकारो में 8, चतरा में 38, दुमका में 8, पूर्वी सिंहभूम में 11, गढ़वा में 95, गिरिडीह में 57, गोड्डा में 3, गुमला में 60, हजारीबाग में 28, जामताड़ा में 3, कोडरमा में 6, पाकुड़ में 66, पलामू में 24, रामगढ़ में 27, रांची में 233, साहिबगंज में 5, सरायकेला में 3, सिमडेगा में 7 और पश्चिमी सिंहभूम में 17 लोग ठीक हुए हैं.
राज्य में सोमवार को कोरोना के 531 नये मामले मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18,786 हो गयी है. सोमवार को मिले 531 नये मामले में से बोकारो में 29, चतरा में 4, देवघर में 29, धनबाद में 14, दुमका में 8, पूर्वी सिंहभूम में 67, गढ़वा में 39, गिरिडीह में 10, गोड्डा में 3, गुमला में 18, हजारीबाग में 14, जामताड़ा में 2, खूंटी में 7, कोडरमा में 25, लातेहार में 27, लोहरदगा में 6, पाकुड़ में 1, पलामू में 60, रामगढ़ में 33, रांची में 62, साहिबगंज में 15, सरायकेला में 17, सिमडेगा में 29 और पश्चिमी सिंहभूम में 12 नये मामले मिले हैं.