रांची : CM हेमंत सोरेन पर मंडरा रहा कोरोना का खतरा, CMO में 17 कोरोना संक्रमित !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास में कोरोना का व्यापक प्रभाव पड़ने लगा है। झारखंड सशस्त्र पुलिस के 12 सुरक्षाकर्मियों समेत कुल 17 कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

सीएम आवास में तैनात एक चालक के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अन्‍य लोगों की जांच हुई थी। फिलहाल आवास को बंद कर दिया गया है। पूरे आवास को सैनिटाइज किया जा रहा है।

सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है। बता दें कि बीते दिन ही सीएम की पत्नी का ड्राइवर समेत की लोग संक्रमित पाये गये थे। जिसके बाद सीएमओ में एहतियातन सभी लोगों की जांच कराई गयी। जिसमें 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना मिल रही है।