चतरा: प्रशासन ने चलाया अभियान, बिना मास्क वालों को लगा 500 रु जुर्माना
- By admin --
- 30 Jul 2020 --
- comments are disable
कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए चतरा सदर प्रशासन ने अभियान चलाकर बिना मास्क वाले मोटरसाइकिल सवारों, थ्री व्हीलर औऱ फोर व्हीलर चालकों के खिलाफ़ 500 रु का जुर्माना किया गया।
सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों, कुल्लू मोड़ औऱ विकास भवन के समीप थाना प्रभारी लव कुमार औऱ प्रखंड विकास पदाधिकारी रँथु दास के नेतृत्व में लगभग 500 वाहन चालकों की मास्क जांच की गई।
प्रखंड विकास पदाधिकारी औऱ थाना प्रभारी ने बताया कि मास्क नहीं पहनने वाले 19 लोगों का चालान काटा गया। उन्होंने बताया कि पहली बार चलान काटा जा रहा है। दूसरी बार भी गलती दुहरायी गयी तो सीधे प्राथमिकी दर्ज होगी।
वहीं सदर थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों व गली मोहल्लों में पुलिस गश्त लगा रही है तथा लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक भी कर रही है। उन्होंने बताया कि जो लोग सरकारी आदेश की अवहेलना करते हुए मास्क नहीं पहन रहे है, ऐसे लोगों से जुर्माना वसूला जा रहा है।