रांची: वापस हो सकती है ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा के परिचालन पर दी गई छूट !

राजधानी रांची सहित राज्यभर में कोरोना संक्रमण का मामला बढ़ता ही जा रहा सरकार अब इसके तेजी से हो रहे प्रसार पर नियंत्रण के लिए कठोर नीति बनाने जा रही है. रांची में सबसे तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा के परिचालन की दी गई छूट वापस हो सकती है। वहीं निजी वाहनों में ड्राइवर के अलावा दो से अधिक लोगों के चलने पर कार्रवाई हो सकती है।

सभी जिला में वाहनों के परिचालन के लिए लागू किए गए एसओपी का अनुपालन हो रहा है या नहीं, इस पर परिवहन विभाग ने रिपोर्ट मांगी थी। इसमें यह बात सामने आई है कि ऑटो और ई रिक्शा में गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है।

कई रूट के ऑटो में यात्रियों को भरकर ले जाया जा रहा है। वहीं टैक्सी और निजी वाहनों में भी कई लोग सफर कर रहे हैं। पुलिस ने भी जांच अभियान धीमा कर दिया है। इसे देखते हुए अब दी गई छूट को वापस लेने पर विचार किया जा रहा है।