रांचीः राज्य में नहीं रुका कोरोना की रफ्तार, मरीजों की संख्या दो हजार के पार
- By admin --
- 22 Jun 2020 --
- comments are disable
24 घंटे में राज्य में 72 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। नए मरीजों के मिलने के बाद राज्य में संक्रमित मरीजों का आकड़ा 2099 पहुंच गया है। अच्छी खबर ये है कि इनमें से 1473 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। यानी राज्य में अब कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या 626 हो।
राज्य के 24 में से आठ जिले कोरोना मुक्त हो चुके थे लेकिन इनमें से छह जिलों में रविवार को फिर से नए संक्रमित मरीज मिले हैं। राज्य में अब दुमका और पाकुड़ ही दो जिले ऐसे हैं जहां एक भी कोरोना के मामले नहीं है।
राज्य के कुल संक्रमित मरीजों में 1699 मरीज प्रवासी हैं जो एक मई के बाद दूसरे राज्यों से झारखंड लौटे हैं। इनमें सबसे ज्यादा प्रवासी संक्रमितों की संख्या सिमडेगा में है। यहां अब तक कुल 317 कोरोना के मरीज मिले हैं जिनमें 312 मरीज प्रवासी हैं।
रविवार को सबसे अधिक 14 मरीज पूर्वी सिंहभूम में मिले। रांची में जो दो मरीज मिले, वे रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे। एक लोवाडीह का है, जो गुड़गांव से लौटा है। सर्दी-खांसी होने पर 18 जून को वह रिम्स में इलाज कराने आया था।
वहीं दूसरा संक्रमित गिरिडीह का 24 वर्षीय युवक है। एक सप्ताह पहले उसका रिश्तेदार संक्रमित मिला था। इसके अलावा खूंटी में 1, गुमला में 7, बोकारो में 7, गिरिडीह में 6, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में दो, गोड्डा में 7, देवघर में 11, कोडरमा में 2, हजारीबाग में 4, रामगढ़ में 2, धनबाद में 5, साहेबगंज में 1, लोहरदगा में 1 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।