हजारीबागः सदर अस्पताल में मची हड़कंप,जानिए क्यों

झारखंड के हजारीबाग जिले के सदर अस्पताल में इलाजरत एक कोरोना संदिग्ध की मौत हो गयी। मौत के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है।

मृतक के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया और रिपोर्ट आने के बाद ही अंत्येष्टि की जाएगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार हजारीबाग के इचाक के रहने वाले बैंक मैंनेजर को 14 जून को सदर अस्पताल में भर्त्ती कराया गया था।

15 जून को उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया, लेकिन बुधवार को दिन में 11 बजे सदर अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गयी। कोरोना की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही शव परिजनों सौंपा जाएगा।