रांची। शादी से बचने के लिए प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

रांची। प्रेमी युगल को शादी से डर लगता है, जिसके कारण देश के साथ-साथ  राज्य में लगातार हत्या हो रही है। कुछ ऐसा ही नजारा पाकुड़ जिला में देखने को मिला,जब चार से चल रहा प्रेम-प्रसंग का भयावह अंत हुआ। मिली जानकारी के अनुसार मोतीराम ने अपनी प्रेमिका को दोस्त की मदद से मौत के घाट उतारा दिया।

चार से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

इस घटना का खुलासा करते हुए पाकुड़ एसपी मणीलाल मंडल ने बताया कि मोतीराम का प्रेम-प्रसंग एलबिना टुड्डू चार साल से चल रहा था। कई बार दोनों के बीच शारीरक संबंध बना,एलबिना टुड्डू शादी का दबाव लगातार मोतीराम पर बनाने लगी। शादी से बचने के लिए मोतीराम ने राजेश मुर्मू मिलकर हत्या कर दी और शव को छुपा दिया।