रांची। एक कदम राष्ट्र के नाम जरूरतमंद की सेवा में तत्पर

रांची। कोरोना वायरस के कारण लगाये गये लॉकडाउन से प्रभावित लोगों के बीच सामाजिक संस्था “एक कदम राष्ट्र के नाम” लगातार पिछले 47 दिनों से गरीबों और जरूरत मंदो के बीच भोजन उपलब्ध करा रहा है। उसी के तहत भोजन वितरण करने राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी पहुंचे।

कोरोना से लोग परेशान

उन्होंने लोगों के बीच भोजन वितरण कर किया और कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से आज हमारा देश ही नहीं बल्कि लगभग पूरा विश्व जुझ रहा है इस त्रासदी के कारण आज हमारे लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए सरकारें प्रयास कर रही है, लेकिन इतनी बड़ी त्रासदी से निपटने में सरकार भी अक्षम है।

सामाजिक संगठनों ने उठाया बीड़ा

इस कारण से कई सामाजिक संगठनों ने अपने प्रयास से जरूरत मंदो के बीच कुछ करने का बीड़ा उठाया है। उन्हीं संगठनों में से एक सामाजिक संगठन है ” एक कदम राष्ट्र के नाम ” है जो कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी से जुझ रहे जरूरत मंदो के बीच विगत 48 दिनों से प्रतिदिन हजारों लोगों के बीच भोजन वितरण कर रही है। ये अपने आप में समाज के क्षेत्र में बहुत बड़ा कार्य कर रही है उन्होंने संस्था के सभी सद्स्यो का प्रशंसा करते हुए इस कार्य के लिए साधुवाद दिया और संस्था के सदस्यों को आगे भी सामाजिक कार्य करने के लिए समाज के लोगों के बीच तत्पर रहने को कहा।