चतरा। नशीली पदार्थ की तस्करी जोरों पर, दो गिरफ्तार
- By admin --
- 11 May 2020 --
- comments are disable
चतरा। पुलिस ने बेंगो खुर्द एवम सहातू में छापेमारी कर 57 किलो तरल अवस्था में अवैध अफीम, 64 किलो डोडा व करीब 150 किलो गांजा बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया। यह जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने सोमवार को दी। बरामद किए गए नशे की बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई।
50 लाख रुपए थी कीमत
गिरफ्तार तस्करों में प्रकाश कुमार भोक्ता व पचुवा उरांव के रुप में की गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों भाग रहे थे पर पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। इस कारोबार में शामिल कुछ अन्य तस्कर भागने में सफल रहे।
इन गांवों में की जाती है पोस्ते की खेती
राजपुर थाना क्षेत्र के अति सुदूरवर्ती गांव गाड़िया, अंकुदर, सिकिद, बनियाबांद, बिरबिरा, बघमरी, पंचफेदी गांव में बड़े पैमाने पर पोस्ते की खेती की जाती है। पूर्व में राजपुर थाना क्षेत्र उग्रवादियों के नाम से जाना जाता था। लेकिन अब यह क्षेत्र पोस्ते की खेती के लिए जाना जाता है।