देवधर। बाबा मंदिर एक बार फिर बंद, दुकानदारों को हुआ भारी नुकसान

देवधर।  सरकार के नए गाइडलाइन के मुताबिक बाबा मंदिर को पूर्णतया बंद कर दिया गया है। जिसके बाद मंदिर पर निर्भर दुकानदारों की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है पहले लॉक डाउन की मार से अभी व्यवसाई उबर भी नहीं पाए थे कि दूसरे लॉकडाउन ने इनकी कमर तोड़ कर रख दी है

हालात यह हैं कि यह दुकानदार एक तरफ महाजनों के कर्ज दुकानों के किराया से परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ आर्थिक संकट इस कदर हावी है कि दुकानदार दो जून की रोटी के लिए भी परेशान है। जितनी जमा पूंजी थी वह दुकानदार घर बैठ कर खा चुके हैं ऐसे में आज बाबा मंदिर के मुख्य गेट पर दुकानदारों ने सरकार से अपनी गुहार लगाई है। इनकी मांग है। कि सरकार इनके लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा करे, दुकानों का इस कदर लंबे समय से बंद रहना दुकानदारों के लिए एक नई मुसीबत लेकर आया है इन दुकानों में अब ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। क्योंकि एक तरफ मंदिर बंद होने से श्रद्धालु नहीं आ रहे हैं दूसरी तरफ से इन गलियों में जितनी भी दुकानें हैं। वह मंदिर पर ही निर्भर हैं ऐसे में दुकाने पुल पर अब बंद है।

राज्य में कोरोना की महामारी और लॉकडाउन के बीच लॉकडाउन ने अर्थय्वस्था पर भी बड़ा प्रभाव डाला है। ऐसे में राज्य में रोजगार को लेकर भी बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। ऐसे में कोरोना की लड़ाई के साथ साथ लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत रखना भी बड़ी चुनौती है।