रांची। हेमंत पहुंचे चेशायर होम, वृद्धाआश्रम भी जाकर सहभागी बने
- By rakesh --
- 16 May 2021 --
- comments are disable
रांची। कोरोना की महामारी के बीच झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कुछ अलग अंदाज में दिखाई पड़े। हर दिन अस्पतालों में बेड और आक्सीजन की स्थिति के साथ साथ मरीजों का आंकड़ा जानने को लेकर दिनभर की जद्दोजहद के बीच हेमंत सोरेन अचानक चेशायर होम और बरियातू के वृद्दाआश्रम पहुंचकर एक अलग मिसाल पेश की ।
पिछले एक महीने से कोरोना की मारा-मारी के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अचचानक से जब चेशायर होम के बच्चों से मिलने पहुंचे तो कई सौगात भी लेकर गए। हेमंत सोरेन के हाथों में मनपंसद सौगात देखकर बच्चे चहक उठे। हेमंत सोरेन ने वहां बच्चों के साथ बातचीत की और वहां की स्थिति का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री वहीं नहीं रूके चेशायर होम से हेमंत सोरेन बरियातू के वृद्धाआश्रम जाकर वृद्ध लोगों का हाल जाना। कोरोना काल में वृद्धाआश्रम में मिल रही सुविधाओं के साथ साथ वहां रह रहे बुजुर्गों से भी बातचीत है।
वैसे तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना की महामारी से बचाव के लिए राज्यवासियों के लिए कई कदम उठाएं है। लेकिन हेमंत सोरेन की नजर वैसे लोगों पर भी है, जिन्हें इस काल में समझने और जानने की जरुरत है। मुख्यमंत्री की इस पहल के बाद अब उम्मीद जगी है कि शायद जनता के लिए कार्य करने का वादा करनेवाले जनप्रतिनिधि अपने-अपने इलाके में ऐसी ही बीड़ा उठाएंगे, जिससे कोरोना काल में समाज के लोगों के लिए हर कोई मददगार सबित कर सके।