रांची : पथ निर्माण विभाग कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव, कार्यालय किया गया सील

प्रोजेक्ट भवन के दूसरे तल स्थित पथ निर्माण विभाग को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जिस एरिया को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है, उसमें पथ निर्माण विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग शामिल है।

वहीं पर मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री आलमगीर आलम का केबिन है, जिसे सील किया गया है।बताया जा रहा है कि उन्हीं के विभाग में कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज निकला है। जिसके बाद से एहतियात के तौर पर प्रोजेक्ट भवन के दूसरे तल्ले को बैरिकेटिंग कर सील कर दिया गया है।