धनबाद: बीजेपी विधायक इंद्रजीत महतो ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
- By admin --
- 17 Jun 2020 --
- comments are disable
नाट्यकीय ढंग से विधायक का आत्मसमर्पण
राज्य सभा चुनाव से पूर्व नाट्यकीय ढंग से बुधवार को सिंदरी से बीजेपी विधायक इंद्रजीत महतो ने प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी रवि नारायण की कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। कोर्ट में सुनवाई के बाद उनकी जमानत मंजूर कर ली गई है।
क्या था मामला ?
लॉडाउन में जंहा सभी दुकानें बन्द थी और सरकार के खास निर्देश थे कि भीड़ न लगाई जाए। उसके बाद भी 21 मई को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के तिलैया में ट्रांसफार्मर का उदघाटन करने सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे।
विधायक ढोल नगाड़ों के साथ दर्जनों लोगों ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद गोविंदपुर सीओ वरुणा कुमारी द्वारा बरवाअड्डा थाने में मामला सिंदरी विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, जिसमें आज उन्होंने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया और उन्हें जमानत मिली।
मिली जमानत
विधायक ने जमानत मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि विरोधियों की सोची समझी साजिश के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा था।