रांची: आप बिना मास्क पहने घूम रहें हैं, तो ये खबर पढ़ लीजिये

रांची: आप बिना मास्क पहने घूम रहें हैं, तो ये खबर पढ़ लीजिये

कोरोना महामारी की कहर राज्य के कोने-कोने में पहुंच गई है। राज्य 24 जिलों में कोरोना ने अपना विस्तार कर लिया है। अनलॉक होते ही सरकार की दी हुई गाइडलाइन को दरकिनार कर दिया है।

सार्वजनिक स्थल पर  लोग सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं और बिना मास्क पहने ही घूम रहें हैं।

ऐसे में जिला पुलिस द्वारा रांची के विभिन्न चौक चौराहों में रांची पुलिस के दौरान स्पेशल ड्राई चलाया जा रहा है, बिना मास्क के घरों से बाहर निकलने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है।

इस दौरान हेलमेट के साथ-साथ ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर पुलिस  कार्रवाई कर रही है। रांची एसएसपी अनीश गुप्ता खुद रांची के रातू रोड में लोगों से मास्क पहन कर निकलने की अपील किया, तो वहीं सिटी एसपी सौरभ हरमू चौक पर अभियान चला रहे थे।