रांचीः नियम तोड़ने वाले पर पुलिस हुई सख्त

कोरोना महामारी की कहर सीधे गांव में प्रवेश कर चुका है, लेकिन अनलॉक में मिली राहत के कारण लोग अब धीरे-धीरे लापरवाह होते जा रहे हैं।

बाइक पर दो-तीन लोगों की घूमना आम बात हो गई है और साथ ही सरकार की दी हुई गाईडलाइन का पालन नहीं कर रहें हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन एक बार फिर एहतियात नहीं बरतने वालों पर सख्ती से निपटने को तैयार है।

मास्क और हेलमेट और सोशल डिस्टेंसिन्ग का पालन नहीं करने वालों लोगों पर पुलिस ने सख्ती करना शुरू कर दी है। पकड़े जाने  वाले को जुर्माना काटा जा रहा है।