रांची। हम मजबूर तो हैं…पर लाचार नहीं, भावनाओं को समझें, कृप्या मेरी फोटो न लें !
- By admin --
- 21 May 2020 --
- comments are disable
फिल्म ‘अखबार में नाम’ ने लोगों की भावनाओं को बताया
रांची। एक कोरोना योद्धा का नाम आपने सुना होगा जो घरों से बाहर निकलकर कोरोना को मात देने में जुटे हैं, लेकिन हम आज आपको ऐसे कई नामचीन कोरोना योद्धा से मिलवाएंगे जो घरों में रहकर ही फिल्म के माध्यम से कोरोना से लड़ने और उससे जानकारी देकर लोगों को जागरुक करने का काम रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान Stay Home Stay Safe का बखूबी पालन करते हुए ये बीड़ा उठाया है जमशेदपुर के कुमार राजेश ने, जिन्होंने बॉलीवुड के नामचीन कलाकारों को उनके घर से जोड़कर ‘अखबार में नाम’ शॉर्ट फिल्म बना डाली।
दरअसल कुमार राजेश जो कई सालों से बॉलीवुड से जुड़े हुए हैं। उन्होंने समाचार चैनलों व अखबारों के माध्यम से लॉक़डाउन के दौरान लोगों की परेशानियों को बारीकी से समझा।
‘अखबार में नाम’ फिल्म के बारे में आगे बात करते हुए राजेश बताते हैं कि घर बैठे सभी आर्टिस्ट को स्क्रिप्ट भेज कर और फोन पर ही डायरेक्शन बताना अपने आप में एक नया अनुभव है। फोन पर ही कलाकारों से उनसे डायलॉग मंगवा लिए और सभी डायलॉग्स को जोड़कर फिल्म तैयार कर दिया। इस फिल्म से सभी कलाकारों को लोगों ने य-ट्यूब पर काफी सराहा भी।
‘अखबार में नाम’ फिल्म बहुत ही अच्छे मैसेज के साथ लोगों के बीच काफी पॉपुलर भी हो रहा है। इस फिल्म में ये मैसेज देने की कोशिश की गई है कि आप अगर जरूरतमंदों को वाकई राशन या भोजन बांट कर मदद पहुंचाना चाह रहे हैं तो उनकी तस्वीरें न लें क्योंकि उन्हें लगता है कि उनकी भावनाओं को ठेस पहुंटता है। वो आज आप जिनको कुछ दे रहे हैं दरअसल वो मांगने वाले नहीं, वो मजबूर हैं, पर लाचार नहीं। आज इस हालात में अपने काम को छोड़कर वो घरों पर बैठे हैं और मजबूरी बस उनको लाइनों में लगकर खाना या राशन लेना पड़ रहा है। हमें उनका भी सम्मान करना चाहिए।
इसके साथ ही अगर उनकी तस्वीर अखबार में आ जाती है तो उनकी भावनाओं पर क्या बीतती है। इस फिल्म में दिखाया गया है। ये फिल्म पत्रकारिता जगत को भी एक मैसेज देने की कोशिश कर रहा है कि ऐसे मैसेज या ऐसे न्यूज़ लोग वायरल न करें और सामने वाले के मान-मर्यादा और प्रतिषठा का ख्याल रखें।इस फिल्म की कॉन्सेप्ट, स्टोरी व डायरेक्शन कुमार राजेश ने खुद ही की है। साहिल कुमार ने इसकी एडिटिंग की है, जिसमें इनका साथ देने वाले बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार शक्ति कपूर हैं। उनके अलावा कुमार राजेश का अजुना शेरावत, हिमायत अली, अशोक कालरा, शुभा सक्सेना, राजकुमार कनौजिया, साहिल कुमार, आशीष बजाज, प्रियंवदा सहाय जैसे मंझे हुए कलाकारों ने साथ दिया है।