बोकारो। सभी लोग 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन का करे पालन- उपायुक्त मुकेश कुमार

बोकारो। उपायुक्त मुकेश कुमार द्वारा बताया गया कि  से आने वाले सभी श्रमिक बंधुओं के बीच नास्ता, पानी, का वितरण करते हुए सभी को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे उन्होंने आगे कहा कि मास्क का उपयोग कर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके हीं हम इस कोरोना नामक महामारी को हराकर इस पर जीत हासिल कर सकते है।

सोशल डिस्टेंसिंग का रखे ध्यान

 इसलिए आवश्यक है कि हम सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन एवं चिकित्सकों द्वारा दिए गए चिकित्सकीय परामर्श का अक्षरशः पालन करें एवं स्वस्थ, सतर्क व सुरक्षित रहें। भावनगर, गुजरात से बोकारो आने वाले सभी मजदूरों एवं स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन द्वारा सभी एहतियाती उपाय अपनाये गए हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से गुजरात से आने वाले सभी मजदूरों को उनके गंतव्य स्थान तक भेजने हेतु प्रयोग किये जाने वाले बसों को पूर्णतः सेनेटाइजड कर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया है।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलवे स्टेशन पर उठाये गए सभी कदम।

श्रमिकों के आगमन को लेकर बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन परिसर को पूर्ण रूप से सैनेटाइजड किया गया था एवं सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन हेतु जगह-जगह बेरिकेड्स कर गोल घेरा का निर्माण कराया गया था। इसके अलावे सुरक्षित व्यवस्था व विधि-व्यवस्था संधारण हेतु बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर में पर्याप्त संख्या में मेडिकल टीम के साथ दण्डाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मियों की तैनाती पूर्व से ही की गई थी।

श्रमिकों को 55 बसों एवं 05 छोटे वाहनों के माध्यम से भेजा गया, अपने-अपने गृह जिला की ओर

श्रमिकों के आने के पश्चात सर्वप्रथम स्वास्थ्य जांच के उपरांत सभी के लिए भोजन की व्यवस्था रेलवे स्टेशन पर ही की गई थी, जिसके उपरांत स्टेशन परिसर से 18 जिलों के लिए निर्धारित 55 बसों एवं 05 छोटे वाहनों में बैठाकर मजदूरों को उनके घरों के लिए रवाना किया गया। वहीं इस दौरान सभी प्रवासी श्रमिकों को भोजन का पैकेट, पानी का बोतल आदि भी उपलब्ध कराया गया।

 सभी अधिकारियों व कर्मियों को धन्यवाद दिया

उपायुक्त मुकेश कुमार के द्वारा बोकारो जिला के सभी पदाधिकारियो, डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों, सुरक्षाकर्मियों, सफाई कर्मियों, व अन्य सभी कर्मियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा गया कि कोविड-19 से बचाव के इस जंग में जिस प्रकार सभी ने बेहतर टीम भावना के साथ कार्य किया है, वह वाकई काबिले तारीफ है। सभी के सहयोग से हीं हम कोरोना नामक इस महामारी का डटकर मुकाबला कर पा रहे हैं। संकट की इस घड़ी में निज हित से परे हटकर सभी बेहतर कार्य कर रहे हैं। आशा है कि इसी प्रकार आप सभी के द्वारा सेवा भाव व टीम भावना के साथ किये गए कार्य व परस्पर सहयोग से हम जल्द हीं कोरोना नामक महामारी को हरा कर इस पर जीत हासिल कर पायेंगे।