रांची। कोरोना फिर पकड़ी रफ्तार,कोरोना मरीजों की संख्या150 के पार
- By admin --
- 09 May 2020 --
- comments are disable
रांची। झारखंड में रिकॉर्ड कोरोना मरीजों का पता चला है। शनिवार को रांची के रिम्स ने कुल 22 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि की है। इनमें से 20 मरीज अकेले गढ़वा जिले के रहने वाले हैं। जबकि 2 कोरोना संक्रमित कोडरमा के रहने वाले हैं। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 153 पर पहुंच गया है।
पीएमसीएच में300 सैंपल की जांच
धनबाद पीएमसीएच में शुक्रवार को 300 सैंपल की जांच हुई, जिसमें कोडरमा के एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पहले गुरुवार को पलामू के पांच युवकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इससे पहले आज ही गढ़वा के तीन कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक कुल 52 मरीज कोरोना से लड़कर जिंदगी की जंग जीत चुके हैं।
एक दिन में मिले रिकॉर्ड 22 कोरोना पॉजिटिव
झारखंड में लगातार कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को यहां रिकॉर्ड 22 कोरोना मरीज मिले। 22 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 154 पर पहुंच गई है। शुक्रवार को रांची के रिम्स में 21 पॉजिटिव केस सामने आए। जबकि एक कोरोना केस की पुष्टि पीएमसीएच धनबाद ने की है। इनमें 20 कोरोना संक्रमित गढ़वा जिले के हैं। जबकि 2 कोरोना मरीज कोडरमा के रहने वाले हैं।
कोरोना के 40 फीसद मरीज हुए स्वस्थ
राहत की बात यह है कि राज्य के कुल मरीजों में लगभग 40 फीसद लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो गए हैं। अबतक राज्य में 154 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। शुक्रवार को कोरोना के कुल 957 सैंपल की जांच हुई, जिनमें 22 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले राज्य में तीन और चार मई को भी कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला था। इसके बाद लगातार तीन दिन में कुल 17 नए मरीज मिले थे।
कुल 154 मरीजों में 54 हुए संक्रमण से मुक्त
इधर रांची और गढ़वा में 12 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब कोरोना को मात देने वालों की संख्या 55 हो गई है। हालांकि इनमें एक महिला की संक्रमण मुक्त होने के बाद कार्डियक अरेस्ट होने से मौत हो गई थी। मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में एक्टिव केस की संख्या घटकर 99 हो गई है। गढ़वा में दो बच्चों समेत तीनों मरीज शुक्रवार को संक्रमण से मुक्त हो गए। उन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। इससे पहले नौ लोग गुरुवार को रिम्स रांची से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए थे।
5 जिलों के सभी मरीज ठीक
झारखंड में अब छह जिले ऐसे हैं जहां के सभी संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैैं। इनमें धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह, सिमडेगा, बोकारो शामिल हैं। रांची की बात करें तो यहां 31 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 61 में अभी भी कोरोना का संक्रमण बरकरार है।