रांची: ऋचा ने मोतिया गांव का नाम किया रोशन, बनेंगी IAS अधिकारी

रांची: ऋचा ने मोतिया गांव का नाम किया रोशन, बनेंगी IAS अधिकारी

ऋचा ने गणित में 99, साइंस में 97 अंक लाए हैं

झारखंड में 10वीं बोर्ड के परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में गोड़्डा के छोटे से गांव मोतिया की छात्रा कुमारी ऋचा ने 91.20 प्रतिशत अंक लाकर इलाके का नाम रौशन किया है।

आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं ऋचा

ऋचा ने गणित में 99, साइंस में 97 अंक लाए हैं। ऋचा अपना करियर आईएएस (IAS) अधिकारी के रूप में बनाना चाहती है। उसकी इस सफलता में परिवार के सदस्यों में काफी खुशी है।

माता-पिता ने दी शुभकामनाएं

इसके लिए ऋचा के पिता नरोत्तम चौधरी, मां सुधा चौधरी के साथ-साथ परिवार के सभी सदस्यों ने बधाई दी और आईएएस अधिकारी बनने के सपने साकार होने के लिए शुभकामनाएं भी दी।