राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रांची, 15 को बीआईटी के समारोह में होंगी शामिल

रांची। राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू अपने चिरपरिचित अंदाज में रांची पहुंची। शाम करीब 5बजे उनका काफिला रांची एयरपोर्ट से निकलकर राजभवन पहुंचा। राष्ट्रपति अपने दो दिवसीय़ कार्यक्रम के तरह रांची पहुंची हैं।

राष्ट्रपति के आगमन के साथ ही राज्यपाल ने उनका स्वागत किया। साथ में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने भी उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रांची में सुरक्षा में व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिस मार्ग से उन्हें गुजरना था, उस मार्ग पर बैरिकेटिंग कर प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर 10 आपीएस अधिकारियों के साथ एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।

15 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बीआईटी मेसरा के पलेटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। बीआईटी जाने वाले रास्ते में भी सुरक्षा के प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाना है।