रांची: सांसद अमर सिंह के निधन पर CM हेमंत ने जताया दुख, ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यसभा सांसद अमर सिंह  के निधन  पर दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। साथ ही परिवार के लिए इस दुख की घड़ी को सहने की कामना की है।

सीएम ने लिखा,’ राज्यसभा सांसद अमर सिंह जी के निधन की दुःखद खबर मिली है। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिवारवालों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।’

राज्‍यसभा सांसद अमर सिंह  का निधन हो गया। वह लगभग 6 महीने से बीमार चल रहे थे।सिंगापुर में इलाज के दौरान अमर सिंह शनिवार दोपहर जिंदगी की जंग हार गए। अमर सिंह पिछले 7 महीने से सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में भर्ती थे।